दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव, हालत पहले से ठीक महाराजगंज के युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव मेडिकल कॉलेज में आठ कोरोना मरीज है भर्ती अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेश वार्ड में भर्ती कोरोना मरीजों की हालत पहले से बेहतर है। लेकिन जिले में मिले पहले मरीज की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसे लेकर डॉक्टर चिंतित है। वहीं, महराजगंज के युवक की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य मरीजों की अब तक दूसरी बार नमूना नहीं लिया गया है। जिले का पहला केस 26 अप्रैल को उरुवा थाना क्षेत्र के हाटा बुजुर्ग निवासी एक के रूप में मिला था। वह दिल्ली से पूरे परिवार के साथ आया था। उसे शुगर और हार्ट का मरीज है। इसलिए तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को उसकी दोबारा जांच के लिए नमूना लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आई है। जबकि महाराजगंज के 24 साल के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि जिसकी दो बार लगातार रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उसे आइेसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया जाएगा। बताया कि उरुवा के व्यक्ति की रिपोर्ट दूसरी बार भी पॉजिटिव आई है। लेकिन उसकी हालत में पहले से काफी सुधार है। शुगर और हार्ट का मरीज होने की वजह से इलाज में समय लग रहा है। अन्य छह का दोबारा नमूना नहीं लिया गया है। समयानुसार उनका नमूना लिया जाएगा।