गोरखपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से चलाई जा रही ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में अभी भी पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। 20 मई तक विभिन्न तिथियों के लिए बर्थ की स्थिति जारी की गई है। गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष ट्रेन में नौ मई को 445 और 16 मई को 687 बर्थ उपलब्ध हैं। मऊ-अंबाला कैंट ट्रेन में सात और 14 मई को विभिन्न श्रेणियों में सीटें खाली हैं। गोरखपुर-अलीपुरद्वार विशेष में दो मई को 400 से अधिक बर्थ उपलब्ध हैं। इसके अलावा गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन में सात और 14 मई को 780 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन में छह और 13 मई को शयनयान श्रेणी में सीटें खाली हैं, जबकि छपरा-पठानकोट ट्रेन में 18 मई को भी बर्थ उपलब्ध हैं।