फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमजीयूजी में एनसीसी के लिए 210 अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग

Mon, 10 Aug 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में रविवार को एनसीसी के नव नामांकन और ‘सी’ प्रमाणपत्र के लिए कैडेट्स की प्री-स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी हुई। 102 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी, लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा व अन्य की देखरेख में चयन प्रक्रिया पूरी हुई। नव नामांकन के लिए कुल 210 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, योग्यता और निर्धारित मानकों का विभिन्न चरणों में आकलन किया गया। वहीं, ‘सी’ प्रमाणपत्र परीक्षा में 35 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कुलपति पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश गोयल और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें