फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैंप फायर में दिखा स्काउट गाइड का जोश

Mon, 14 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-एक में आयोजित भारत स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। 11 सितंबर से शुरू हुए शिविर में वाराणसी संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से आए स्काउट्स ने प्रतिभाग किया। अंतिम दिन विद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि बैरिस्टर पाण्डेय ने प्रतिभागियों के अनुशासन, समर्पण और टीम भावना की सराहना की। शिविर प्रमुख राधा वल्लभ मिश्रा ने तीन दिनों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। परीक्षकों ने निष्पक्षता के साथ मूल्यांकन किया। प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय ने कहा कि शिविर के दौरान बच्चों ने अनुशासन, आत्मनिर्भरता और टीम भावना का जो प्रशिक्षण लिया है, वह जीवनभर उनके काम आएगा। मुख्य परीक्षक सुकुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार मिश्रा, दीपक कुमार, बृजभान और आशीष कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें