गोरखपुर। मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को बदला रहा। सुबह से तेज धूप के साथ ही झुलसाने वाली गर्म हवाएं दिनभर चलीं। इसके चलते धूल के कण उड़ने से लोगों को परेशान रहे। तीखी धूप से गर्मी का आलम यह था कि घर के अंदर भी लोगों को पंखे और कूलर से राहत नहीं मिली। वहीं इस बीच शहर के कई इलाकों में बिजली न रहने से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लेकिन, दिन में गर्मी से लोग तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जता रहे थे। सुबह से ही तीखी धूप के साथ तेज हवा पूरे दिन लोगों को परेशान करती रही। मौसम विभाग में अनुसार दिन में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा की गति तेज होने से पेड़ पर सूखे डंठल टूट कर गिरते रहे। जीडीए परिसर और डीडीयू परिसर में सूखे पेड़ की डंठल टूट कर नीचे गिर गई। तेज हवा के चलते दिनभर धूल उड़ती रही। ऐसे में घर से बाहर निकले लोग तीखी धूप के साथ गर्म तेज हवा चलने के साथ धूल के कण परेशान करते रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी तीखी धूप के साथ तेज गर्म हवा चलने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।