फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रसोई गैस सिलिंडर से झुलसी युवती व महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर इलाके में हुई थी घटना, अस्पताल में चल रहा था उपचार
विज्ञापन

पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित राहुलनगर कॉलोनी में बीते सोमवार को ट्रैफिक विभाग लखनऊ में तैनात उपनिरीक्षक शिवप्रकाश सिंह के घर रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज होने से विस्फोट हो गया था। इस दौरान झुलसी उनकी बेटी प्रिया सिंह (24) और पड़ोसी उर्मिता (44) की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, उपनिरीक्षक की पुत्री प्रिया सिंह आग की चपेट में आने से झुलस गई थी। विस्फोट व शोर सुनकर बगल के शिक्षक मदन यादव पत्नी उर्मिला यादव के साथ प्रिया सिंह को बचाने लगे जिसमें मदन यादव व उर्मिला यादव भी गम्भीर रूप से झुलस गई थीं। विस्फोट इतना भयावह था कि मकान का छत क्षतिग्रस्त हो गया व दीवार गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से झुलसे तीनों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया था, जहां शिक्षक मदन यादव की पत्नी का लखनऊ के निजी अस्पताल के इलाज चल रहा था और दरोगा की पुत्री प्रिया सिंह को गंभीर स्थिति में बुधवार रात मेडिकल काॅलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शनिवार दोपहर में प्रिया सिंह व रात करीब 10 बजे उर्मिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें