फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दोपहर 12:30 बजे बंद होंगे इंटर तक के स्कूल

Tue, 16 Apr 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप और हीट वेव को देखते हुए डीएम कृष्णा करुणेश ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। 16 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक सरकारी व गैर सरकारी सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक संचालित होंगे। जो भी विद्यालय इस निर्देशानुसार संचालित होते नहीं मिले, संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सप्ताहभर से भीषण गर्मी पड़ रही है और स्कूलों की छुट्टियां दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच हो रही थीं। इससे बच्चों के साथ अभिभावक भी परेशान थे। आपदा विभाग ने हीट वेब और लू चलने की संभावना जताते हुए बचाव के तरीकों से संबंधित गाइडलाइन जारी किया था।
सोमवार को डीएम ने जारी आदेश में सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय को सुबह 7:30 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक संचालित कराने का आदेश जारी किया है। डीएम ने छात्रहित में इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया है कि विद्यालय में शुद्ध पेयजल एवं ओआरएस पैकेट के साथ आवश्यक दवाओं की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए। आउटडोर गतिविधियां तत्काल प्रभाव से रोक दी जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को लू से बचने के लिए जागरूक किया जाए। आपदा कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे जागरूकता संदेशों को विद्यालय के सूचना पट पर चस्पा किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें