कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर 12वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों को पांच जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम दीपक मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने कहा कि इस दौरान विद्यालयों में प्रधानाचार्य के निर्देश पर शिक्षक विभागीय कार्य एवं प्री-बोर्ड से संबंधित कार्य संपादित करेंगे।