फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, चार बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ीराम (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र के नीबडाड़ के पास सोमवार को बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। इसमें चार बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए, जिनका मरहम-पट्टी कराया गया। सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गजपुर के निजी स्कूल की वैन सुबह भरवलिया, हरैया, नीबडाड़ आदि गांव के करीब 15 बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बताया जाता है कि गांव के बाहर मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खेत में चला गया। संयोग अच्छा था कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल प्रशासन की मदद से बच्चों का इलाज कराया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें