फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ई की हद: स्कूल से आते समय पहले मनबढ़ ने छेड़खानी की, परिजन शिकायत करने पहुंचे तो कर दी पिटाई

Thu, 05 Dec 2024 06:38 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौरीचौरा के एक गांव की छात्रा को स्कूल से घर वापस आते समय युवक छेड़खानी करने लगा। इसकी शिकायत करने पर छात्रा के परिजनों की पिटाई कर दी गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ चौरीचौरा थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बेटी तीन दिन पहले स्कूल से घर वापस आ रही थी, रास्ते में गांव के युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। घर आकर बेटी ने सारी बात बताई। जब शिकायत लेकर युवक के घर पर गए तो वहां उसके पटीदारों ने मिलकर लाठी, डंडे से हमला कर दिया। जिससे हाथ, सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर जब गांव के लोग एकत्रित हुए तो जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें