फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मासूम को कुचलने का आरोपी स्कूल वाहन चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
चौरी चौरा में गिरफ्तार ऑटो चालक इसी के ऑटो से हुई थी मासूम बच्ची की मौत।
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा इलाके के कुसली गांव में बुधवार को स्कूल वाहन से कुचलकर छात्रा रिया पासवान की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने व गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी अखिलेश सिंह स्कूल के प्रबंधक दिनेश सिंह का बेटा है और इब्राहिमपुर में रहता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के कुसली गांव निवासी विशाल पासवान की बेटी रिया पासवान इब्राहिमपुर गांव में यदुवंशी सिंह पार्वती देवी इंटर कॉलेज में एलकेजी में पढ़ती थी। वह स्कूल के ऑटो से आती-जाती थी। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को उतारने के बाद वह रिया को छोड़ने उसके घर के पास ले गया। बच्ची ऑटो से उतर ही रही थी कि अखिलेश ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। लड़खड़ाकर बच्ची ऑटो के नीचे आ गई और मौके पर उसकी मौत हो गई।
शोर सुनकर भागने की कोशिश कर रहा अखिलेश रुक गया और रिया को अस्पताल ले गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने रिया के पिता विशाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया और फिर आरोपी को गिरफ्तारी कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद रिया का शव घर पर पहुंचने के बाद चीख-पुकार मच गई थी। मां बच्ची के शव से लिपट कर दहाड़े मार रही थी तो मौजूद लोग उसे समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें