एमपी के आठ विद्यार्थियों को मिलेगी स्कालरशिप गोरखपुर। महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज के आठ मेधावी विद्यार्थियों चंदन सैनी, शिवप्रताप पांडेय, अपूर्व शर्मा, कार्तिकेय पांडेय, कृष्णानन्द गुप्त, महिपाल सिंह यादव,सतीश कुमार साहनी और रूपेश कुमार चौधरी का चयन नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कालरशिप स्कीम 2020-21 के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से बारह तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस उपलब्धि पर अध्यापकों ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की है।