प्रक्रिया को न अपनाते हुए सत्यम हाॅस्पिटल के संचालक सुभाष निषाद निवासी जंगल जैनुल आबदीन उर्फ जैनपुर थाना गुलरिहा ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराया था। हाॅस्पिटल में डाॅ. सुनील कुमार सरोज पुत्र कमला प्रसाद सरोज निवासी शिवकुटी गोविंदपुर थाना शिवकुटी जिला प्रयागराज हालपता मकान नंबर 334 बी, संतनगर बुराडी बाबा काॅलोनी थाना बुराडी नई दिल्ली को स्थायी रूप से चिकित्सक के रूप में दिखाया था। जबकि डाॅ. सुनील हास्पिटल में न रहकर दिल्ली में रहते थे।
वहीं पैरामेडिकल स्टाफ प्रिया अग्रहरि पुत्री राम उजागिर निवासी लालगंज बारीघाट थाना लालगंज बस्ती का नाम भी अंकित किया था, जबकि प्रिया अग्रहरि द्वारा न तो अपना प्रमाण पत्र सत्यम हाॅस्पिटल के रजिस्ट्रेशन के समय प्रस्तुत किया गया और न ही कोई शपथ पत्र ही पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में दिया गया था।
इसे भी पढ़ें: नई महायोजना लागू होने से पहले सभी गोरखपुर की 73 अवैध कॉलोनियां होंगी ध्वस्त, चलेगा बुलडोजर
जांच में यह भी सामने आया कि सत्यम हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन फर्जी तरीके से अनुचित लाभ लेते हुए सत्येन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार उर्फ उमदत निवासी पादरी बाजार थाना शाहपुर द्वारा स्वास्थ्य विभाग से सांठगांठ करके कराया गया था।
जांच के आधार पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व आपराधिक साजिश की धारा बढ़ा दी है। डाॅ. सुनील कुमार सरोज, सुभाष निषाद, सत्येन्द्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही उनके खिलाफ अप्रैल महीने में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है। जबकि, डाॅ. एनके पांडेय और डॉ. एसएन प्रसाद की विवेचना जारी है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि दोनों मामले में सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। दो डॉक्टरों का भी नाम सामने आया है, इनकी भूमिका की जांच की जा जारी है।