फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Flood: खतरे के निशान से 50 सेमी नीचे सरयू, राप्ती का पानी भी घटा

Thu, 31 Aug 2023 03:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में बारिश थमने की वजह से नदियों का जलस्तर घटा है। लेकिन मौसम में बदलाव के कारण बढ़ाव संभव है।
विज्ञापन
राप्ती नदी का घट रहा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदियों के जलस्तर में घटाव शुरू हो गया है। अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान से 50 सेमी नीचे आ गई है। बर्डघाट में राप्ती का पानी घटने लगा है। रोहिन, गोर्रा सहित अन्य नदियों का जलस्तर भी कम हो रहा है। जानकारों का कहना है कि नेपाल में बारिश थमने की वजह से पानी घटने लगा है।
विज्ञापन


बुधवार को अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 92.730 मीटर से 50 सेमी घट गया। यहां जलस्तर शाम चार बजे 92.230 मीटर दर्ज किया गया। इसके अलावा राप्ती नदी में लगातार घटाव दर्ज किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राप्ती के अलावा रोहिन, गोर्रा सहित अन्य नदियों में भी जलस्तर घट रहा है।

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नेपाल में बारिश थमने की वजह से नदियों का जलस्तर घटा है। लेकिन मौसम में बदलाव के कारण बढ़ाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें