फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले: आरएसएस की लगी शाखा, मनाया विजय प्रहार दिवस- 1971 युद्ध की जीत को किया याद

Tue, 16 Dec 2025 01:28 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

करीब सवा घंटे तक चली शाखा में सर कार्यवाह ने स्वयंसेवकाें के साथ ही महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया और हिंदूत्व व राष्ट्रीयता पर चर्चा की। इसके बाद वे संघ कार्यालय माधव धाम आ गए। यहां शहर के विशिष्ट जनों और प्रांत प्रचारकों के साथ चर्चा की और शताब्दी वर्ष को लेकर चल रहे आयोजनों पर चर्चा की।
विज्ञापन
सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार की सुबह 6:15 बजे से महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शाखा लगाई गई। सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी में ध्वज प्रणाम के बाद स्वयंसेवकों दंड प्रहार कर विजय प्रहार दिवस मनाया। स्वयंसेवकों ने दंड प्रहार का अभ्यास कर 1971 युद्ध में हुई जीत को याद किया।

विज्ञापन

करीब सवा घंटे तक चली शाखा में सर कार्यवाह ने स्वयंसेवकाें के साथ ही महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया और हिंदूत्व व राष्ट्रीयता पर चर्चा की। इसके बाद वे संघ कार्यालय माधव धाम आ गए। यहां शहर के विशिष्ट जनों और प्रांत प्रचारकों के साथ चर्चा की और शताब्दी वर्ष को लेकर चल रहे आयोजनों पर चर्चा की।

सह कार्यवाह दोपहर में संतकबीरनगर के बड़गों गांव के लिए रवाना हो गए। वहां वे हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम को फिर वापस संघ कार्यालय आएंगे। 17 नवंबर को सर कार्यवाह सुबह 9:30 बजे गोरखपुर क्लब में प्रबुद्ध जनों के साथ गोष्ठी में संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे खोराबार खेल मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें