फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पारा पहुंचा 37 डिग्री सेल्सियस, उमस बढ़ने से लोग परेशान

Sun, 28 Jul 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम एक बार फिर तल्ख हो गया है। अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। जिससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है। दूसरी तरफ बारिश न होने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई है। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को जहां पारा 36 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे उमस बढ़ गई है और लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे लोग पसीने से लथपथ हो जा रहे हैं। बारिश न होने से लोगों की समस्या और बढ़ गई है। लोगों के साथ ही किसान भी आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। कारण यह है कि जहां लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं वहीं किसानों की फसल भी सूखने लगी है। यदि यही स्थिति बनी रही तो किसानों को महंगे डीजल खरीदकर सिंचाई करनी पड़ सकती है। जो लोग शहर में आ रहे हैं वह लोग छांव की तलाश में भटकने को मजबूर हो रहे हैं। शहर के निवासी शिव कुमार, प्रेमचंद्र आदि ने कहा कि उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
0000000000000000
विद्यालय में बेहोश हुई शिक्षिका
तेज धूप व उमस के चलते खलीलाबाद ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सरैया में तैनात एक शिक्षिका चक्कर खाकर बेहोश हो गई और वह विद्यालय में ही गिर पड़ी। साथी शिक्षक उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां शिक्षिका के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। इधर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने बीएसए ने गर्मी को देखते हुए स्कूलों में समय परिवर्तन की मांग की है। उनका कहना है कि दोपहर दो बजे स्कूलाें की छुट्टी हो रही है और बच्चे इस कड़ी धूप में विद्यालय से घर जा रहे है। ऐसे में स्कूलों में समय परिवर्तन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000
मौसम में बदलाव हो रहा है। तापमान बढ़ने के बीच बारिश की संभावना भी कम है। अगले एक सप्ताह तक छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।
अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें