फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के आठ इंजीनियर सहित दो दर्जन लोगों के नमूने भेजे गए 

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स के आठ इंजीनियर सहित दो दर्जन लोगों के नमूने भेजे गए  इंजीनियर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लिया गया फैसला  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। एम्स के निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे कार्यदाई संस्था के आठ इंजीनियर समेत दो दर्जन लोगों के नमूने जांच आरएमआरसी भेजे गए है। इसके बाद से एम्स कैंपस स्थित कंपनी के कार्यालय में हड़कंप मच गया है। वहीं, कर्मियों ने कार्यालय को सैनिटाइज भी कराया है।   जानकारी के मुताबिक एम्स के एक सीनियर डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को एम्स के डॉक्टर, कर्मचारियों सहित 35 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे  गए थे।। इनमें बृहस्पतिवार को एम्स का निर्माण कार्य कर रही कार्यदाई संस्था के एक इंजीनियर में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से एम्स में हड़कंप मच गया था। एम्स के निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था के इंजीनियर मेडिकल कालेज रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। संक्रमित इंजीनियर भी वहीं रहता है। शुक्रवार को अपार्टमेंट को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद अपार्टमेंट में रहने वाले दूसरे इंजीनियर व कर्मचारियों की सूची तैयार की गई। इसमें आठ इंजीनियर समेत दो दर्जन लोगों के नमूने जांच के लिए आरएमआरसी को भेजे गए। --------- बीमार होने के बाद से अलग कमरे में था इंजीनियर संक्रमित इंजीनियर पिछले तीन दिन से बीमार था। उसे तेज बुखार था। सहकर्मियों ने उसे अपार्टमेंट के एक कमरे में अलग कर दिया था। शुरूआत में उसने मेडिकल स्टोर से दवा मंगा कर खा लिया। इस बीच डॉक्टर संक्रमित मिले तो ट्रैवेल हिस्ट्री के आधार पर इंजीनियर का भी नमूना लिया गय। बताया जाता है वह नोएडा से कुछ दिन पूर्व ही आया था।  -------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें