बड़हलगंज। मंगलवार को अधेड़ व्यक्ति ने जान देने की नीयत से सरयू नदी में छलांग लगा दिया। हालांकि पुल के बगल में स्थित मुक्तिपथ पर मौजूद नाविक ने बहादुरी का परिचय देते हुए उसकी जान बचा ली।
जानकारी के मुताबिक, राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर कसाब टोला निवासी वाजिद अली ने पुल से बीच नदी में छलांग लगा दी। उन्हें कूदता देख मुक्तिपथ पर मौजूद नाविक धर्मेंद्र साहनी व महेश साहनी नाव लेकर नदी में उतर गए और बाहर निकालकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को बुलाकर चेतावनी देते हुए उन्हें सौंप दिया। परिजनों के अनुसार वह घर से भटककर चले आए थे। संवाद