फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरयू पुल से कूदे मानसिक मंदित की नाविकों ने बचाई जान, किए गए सम्मानित

Sat, 12 Jul 2025 07:31 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शनिवार करीब दो बजे बड़हलगंज दोहरीघाट पुल के पास टहल रहे युवक ने अचानक सरजू नदी में छलांग लगा दी। यह देख लोगों ने शोर मचाया। इस दौरान मुक्तिपथ पर मौजूद नाविक निर्भय साहनी अपने भाई नागेंद्र साहनी के साथ स्टीमर लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
मंदित युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू पुल से शनिवार को नदी में कूदे 45 वर्षीय मानसिक मंदित को मुक्तिपथ पर मौजूद नाविकों ने जान बचा लिया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद जब उसके बारे में पूछताछ की तो वह अपने बारे में कुछ बता नहीं सका। युवक की जान बचाने वाले बहादुर नाविकों को मुक्तिपथ व्यवस्थापक महेश उमर ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शनिवार करीब दो बजे बड़हलगंज दोहरीघाट पुल के पास टहल रहे युवक ने अचानक सरजू नदी में छलांग लगा दी। यह देख लोगों ने शोर मचाया। इस दौरान मुक्तिपथ पर मौजूद नाविक निर्भय साहनी अपने भाई नागेंद्र साहनी के साथ स्टीमर लेकर पहुंचे। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका।

मौके पर पहुंच पुलिस युवक का प्राथमिक उपचार कराकर पूछताछ शुरू की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सका। थाना प्रभारी के अनुसार, युवक मानसिक मंदित है। आस-पास के लोगों की मदद से युवक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इधर, डूबते युवक को बचाने वाले बहादुर नाविकों को मुक्तिपथ व्यवस्थापक महेश उमर ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इन दोनों नाविकों ने 24 से अधिक डूबते हुए लोगों को अब तक बचाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें