फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर विशेष: गोरखपुर के रास्ते चलेगी साबरमती-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

Tue, 01 Oct 2024 02:00 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

साबरमती-सीतामढ़ी त्योहार विशेष गाड़ी गोरखपुर से रात में 12:25 बजे सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी। वहीं सीतामढ़ी-साबरमती ट्रेन गोरखपुर से रात में 11:50 बजे चलाई जाएगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने साबरमती-सीतामढ़ी-साबरमती त्योहार विशेष गाड़ी नौ फेरे के लिए चलाने की अनुमति दी है। साबरमती से यह ट्रेन पांच, 12, 19, 26 अक्तूबर और दाे, नौ, 16, 23 एवं 30 नवंबर को चलेगी। वहीं सीतामढ़ी से छह, 13, 20, 27 अक्तूबर और चार, 11, 18, 25 नवंबर व दो दिसंबर को चलेगी।
विज्ञापन


साबरमती-सीतामढ़ी त्योहार विशेष गाड़ी गोरखपुर से रात में 12:25 बजे सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी। वहीं सीतामढ़ी-साबरमती ट्रेन गोरखपुर से रात में 11:50 बजे चलाई जाएगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

आनंदविहार-गोरखपुर स्पेशल की 26 अक्तूबर से चलेगी
आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर त्योहार विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से 26 एवं 29 अक्तूबर तथा दो, पांच, नौ, 12, 16, 19, 23 एवं 26 नवंबर को चलाई जाएगी। वहीं गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस त्योहार विशेष गाड़ी 27 एवं 30 अक्तूबर और तीन, छह, 10, 13, 17, 20, 24 एवं 27 नवंबर को चलाई जाएगी।
विज्ञापन


आनंद विहार टर्मिनस से यह ट्रेन रात में 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन दोपहर दो बजे यह ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस त्योहार विशेष गाड़ी गोरखपुर से शाम 05:25 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का एक सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें