फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: गोरखपुर में EMI के लिए डाउनलोड कराया एप, एक क्लिक और खाते से उड़ा लिए 1.98 लाख रुपये

Mon, 29 May 2023 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ईएमआई जमा करने का झांसा देकर खाते से 1.98 लाख रुपये उड़ा दिए। पहले ठग ने एप डाउनलोड करवाया और इसके बाद खाते से रकम उड़ा लिए। शनिवार को एसपी क्राइम के आदेश पर शाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साइबर एक्सपर्ट ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के संजीव नयन मिश्रा से ठग ने ऑनलाइन लोन की ईएमआई जमा करने का झांसा देकर खाते से 1.98 लाख रुपये उड़ा दिए। पहले ठग ने एप डाउनलोड करवाया और इसके बाद खाते से रकम उड़ा लिए। शनिवार को एसपी क्राइम के आदेश पर शाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साइबर एक्सपर्ट ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के चंद्रगुप्त नगर निवासी संजीव नयन मिश्रा एसपी क्राइम को दिए तहरीर में लिखा है कि उन्होंने एचडीएफसी बैंक से लोन लिया है। प्रत्येक माह बैंक खाते से ईएमआई कटती है। 27 अप्रैल को एक अनजान नंबर से फोन आया।

फोन करने वाले ने बताया कि आप लोन की ईएमआई घर बैठे ऑनलाइन फोन-पे के माध्यम से जमा कर सकते हैं। ठग ने झांसे में लेकर मोबाइल पर एक लिंक भेजकर एप को डाउनलोड करा दिया। एप डाउनलोड करते ही मोबाइल पर मैसेज आया।
विज्ञापन


मैसेज देखने पर पता चला कि दो बैंक खातों से तीन बार में 1.98 रुपये निकल गए हैं। जिसे देख संजीव के होश उड़ गए। उन्होंने साइबर पुलिस को तहरीर दी। एसपी क्राइम के निर्देश पर शनिवार को शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें