क्रीड़ा भारती की ओर से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को ‘रन फॉर राम’ का आयोजन हुआ। पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में चंदन यादव एवं बालिका वर्ग में पूजा के विजेता बनीं। दौड़ में करीब 1200 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। बालक वर्ग में वाराणसी के जुगनू कुमार द्वितीय, गोरखपुर के संदीप कुमार तृतीय, पिंटू चौधरी गोरखपुर चौथे, शिव कुमार निषाद पांचवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूनम निषाद द्वितीय, अरिष्का तृतीय, खुशबू चतुर्थ, प्रिया पांचवें स्थान पर रहीं।
प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 10-10 हजार, द्वितीय सात हजार, तृतीय चार हजार, चतुर्थ को एक-एक हजार की पुरस्कार राशि दी गई। पांचवें से 11वें स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिया गया।
इस मौके पर आरएसएस के प्रांत सह शारीरिक प्रमुख, क्रीड़ा भारती के पालक अतुल प्रताप, प्रांत अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार प्रजापति, भाजपा नेता मनीष सिंह, जेलर अरुण कुशवाहा, डिप्टी जेलर विजय राव, प्रतीक, पंकज श्रीवास्तव, दिनेश जायसवाल, बीएन मिश्र, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।