आरोप है कि इसी बीच आरोपी युवक के घरवालों ने प्रधान प्रतिनिधि रुद्र प्रताप को घेर लिया और पीटने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
उधर, छेड़खानी का भी केस दर्ज किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मारपीट करने वाले दो लोगों और छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार दोपहर में अचानक समर्थकों के साथ प्रधान प्रतिनिधि रुद्र प्रताप थाने पर पहुंच गए और आरोपियों को जेल भेजने की मांग करने लगे।
सीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी होने की वजह से एसडीएम, गीडा गए हुए थे। सात साल से कम सजा होने की वजह से आरोपियों को जमानत मिलने की आशंका पर प्रधान समर्थक तहसील में पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए।
ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह ने कहा कि तोड़फोड़ की घटना के दौरान मैं मौके पर नहीं था। यदि किसी ने तोड़फोड़ की है तो उसे मैं ठीक करा दूंगा।
एसडीएम राजू कुमार ने कहा कि शीशे तोड़ने वाले उपद्रवियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का आदेश दिया गया है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती।