फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश के लिए 20 जनवरी से आवेदन

Mon, 25 Dec 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में शिक्षा के अधिकार के तहत (आरटीई) के तहत होने वाली प्रवेश प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन के साथ ही प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी है।
इसके तहत पहली चरण की प्रवेश प्रक्रिया के ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी से 18 फरवरी 2024 तक किए जा सकेंगे। बीएसए स्तर से इन आवेदन पत्रों का सत्यापन 19 से 25 फरवरी तक कर उन्हें लाॅक किया जाएगा। इसके बाद 26 फरवरी को लाॅटरी निकाल कर चयनित बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया को छह मार्च तक पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 1 से 30 मार्च तक चलेगी। सत्यापन 1 से 7 अप्रैल तक व लाॅटरी 8 अप्रैल को निकाली जाएगी, ताकि प्रवेश की प्रक्रिया 17 अप्रैल तक पूरी की जा सके। इसी तरह तीसरे चरण में 15 अप्रैल से 8 मई तक आवेदन, 9 मई से 15 मई तक सत्यापन व 16 मई की लाॅटरी के जरिये स्कूल आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी।
चौथे व अंतिम चरण में आवेदन की एक से 20 जून तक होगी। 21 से 27 जून तक सत्यापन के बाद 28 जून को लाॅटरी निकाली जाएगी। इस चरण में प्रवेश की प्रक्रिया सात जुलाई तक हर हाल में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत गरीब बच्चों को प्रवेश की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाएगी। इसके लिए समय रहते सभी जरूरी व्यवस्था पूरी करने के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें