फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 3 दिवसीय प्रवास पर 14 को गोरखपुर आएंगे संघ प्रमुख, शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों को लेकर भी करेंगे बैठक

Mon, 09 Feb 2026 12:51 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सरसंघचालक 14 फरवरी की शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 15 फरवरी की सुबह आठ बजे वह सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित संगोष्ठी में गोरक्षप्रांत के विभिन्न जाति एवं वर्गों से जुड़े लगभग 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 14 फरवरी को तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह स्वयंसेवकों के साथ बैठक करेंगे और सामाजिक सद्भाव गोष्ठी, प्रमुख जन गोष्ठी व परिवार मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो गई है।

विज्ञापन


संघ के पदाधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।संघ से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सरसंघचालक 14 फरवरी की शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 15 फरवरी की सुबह आठ बजे वह सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित संगोष्ठी में गोरक्षप्रांत के विभिन्न जाति एवं वर्गों से जुड़े लगभग 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान मोहन भागवत लोगों से संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता के विषय पर विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन


संगोष्ठी में समाज के विविध घटकों के बीच पारस्परिक विश्वास, समन्वय और सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा होगी। 15 फरवरी को ही अपराह्न तीन बजे प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 500 गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

16 फरवरी की सुबह भागवत संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संयोजकों को कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। इसी दिन शाम पांच बजे परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मोहन भागवत का बौद्धिक (संबोधन) प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें