फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आरएसएस 12 को शहर में निकालेगी शोभायात्रा

Thu, 11 Jan 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 12 जनवरी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। बुधवार को आरएसएस की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि इस शोभायात्रा का संदेश पूर्वांचल के रामभक्तों तक पहुंचना चाहिए। उत्तरी भाग के भाग कार्यवाह सुधीर राय ने बताया कि शोभायात्रा आंबेडकर स्कूल राप्तीनगर से प्रारंभ होकर हाइडिल तिराहा राप्ती नगर चौराहा से एसएन सिंह चौराहा, असुरन चौराहा होते हुए गीता वाटिका मंदिर पर पूर्ण होगी। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने उपस्थित पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा पदाधिकारी से इसे सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में दुर्गेश त्रिपाठी, दुर्गा राय, विष्णु प्रताप सिंह, डॉ. सतेंद्र सिन्हा, ओम प्रकाश शर्मा, अमित गुप्ता, श्वेता, इंद्रमणि उपाध्याय, संतोष शुक्ल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें