गोरखपुर। बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ पूर्वाेत्तर रेलवे लगातार अभियान चला रहा है। पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक विशेष टिकट जांच, औचक टिकट जांच एवं बस रेड अभियान के तहत 14.51 लाख मामले पकड़े गए, जिनसे 101.93 करोड़ रुपये वसूले गए। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। संवाद