फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से अयोध्या स्टेशन पर हो रहे इंफ्रास्टक्चर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजनेशन और रेस्टोरेशन किया गया है। दिल्ली से 29 दिसंबर को चलने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-सुलतानपुर-जौनपुर सिटी-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी। प्रयागराज संगम से 30 दिसंबर को चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस अयोध्या कैंट में शार्ट टर्मिनेट होगी।
विज्ञापन

बस्ती से 30 दिसंबर को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से चलाई जाएगी। सिकंदराबाद से 28 दिसंबर को चल रही 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी-गोण्डा के रास्ते चलाई जा रही है। बांद्रा टर्मिनस से 29 दिसंबर को चलने वाली 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी-गोण्डा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें