फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज : रामरथ कराएगी अयोध्या में श्रीराम का दर्शन

Tue, 23 Jan 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आज से संचालित होंगी बसें, साधारण बस के बराबर होगा किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम मंगलवार से उनके लिए रामरथ बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रतिदिन दो रामरथ बस अयोध्या के लिए चलाई जाएगी।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर को दो रामरथ बसें मिल चुकी हैं। ये बसें गोरखपुर से अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। इसका शुभारंभ मंगलवार से किया जाएगा। बताया कि रामरथ बसें अलग रंग की हैं। जिससे श्रद्धालुओं को पहचानने में सुविधा होगी। ये बसें श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराएंगी। श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया हो, इसके लिए विशेष बसें संचालित की जा रही हैं। किराया भी साधारण बसों के बराकर ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन घंटे में अयोध्या का सफर
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से अयोध्या धाम बस स्टेशन तक 138 किमी का किराया 203 रुपये होगा। बसें साढ़े तीन घंटे में श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाएंगी। ये बसें गोरखपुर बस स्टेशन से सुबह 8.30 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी और अयोध्या से गोरखपुर 1.30 बजे वापस आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें