रोडवेज : संविदा कर्मियों ने रखा उपवास
गोरखपुर। संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रविवार को रोडवेज के संविदा कर्मियों ने उपवास रख विरोध दर्ज कराया। गांधी जयंती पर ध्वजारोहण के बाद संविदा कर्मचारी रेलवे बस स्टेशन पर एकत्रित हुए और उपवास पर बैठे। गोरखपुर डिपो के अध्यक्ष अनीश विश्वकर्मा ने कहा कि वेतन वृद्धि, संविदा कर्मियों को नियमित करना, आउट ऑफ रीजन ट्रांसफर नीति संविदा कर्मियों पर भी लागू करने जैसी मांगें हम सभी की हैं। मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो संविदाकर्मी 26 अक्तूबर को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। फिर भी 28 अक्तूबर की मध्यरात्रि से कार्य बहिष्कार करेंगे। उपवास में बृजेश सिंह, सुशील यादव, बुद्धिसागर पांडेय, संजय सिंह, सतीश सिंह, धीरेंद्र यादव, सतीश चौबे, सुरेंद्र यादव, संत नाथ तिवारी, सुनील मिश्रा, अभय मद्धेशिया, पुरुषोत्तम शर्मा, गणेश पांडेय, उमेश मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद