फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज: ड्राइवर की नींद अधूरी, कैसे होगी यात्रा पूरी

Sun, 23 Jun 2024 08:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती नगर बस स्टेशन के रेस्ट रूम में ड्राइवर के लिए कूलर नहीं है। कूलर न होने से गर्मी के कारण ड्राइवरों व कंडक्टरों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अधूरी नींद में ड्राइवर जब गाड़ी चलाएंगे तो लोगों की यात्रा मंगलमय कैसे होगी?
विज्ञापन

रेस्ट रूम में आराम कर रहे ड्राइवरों व कंडक्टरों का कहना था कि हमारी समस्याओं पर विचार नहीं किया जाता है। विभाग में कूलर आता जरूर है परन्तु इसका फायदा हम लोगों को नहीं मिल पाता है। हम ड्यूटी में भी गर्मी से परेशान रहते हैं और रेस्ट रूम में आराम करने पर भी गर्मी सताती है जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती है। किसी तरह से हम थोड़ी नींद लेकर अपनी ड्यूटी के लिए फिर तैयार हो जाते हैं।
यूपी रोडवेज एसोसिएशन के अमर मणि पांडे ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओंं के लिए हम हमेशा आवाज उठाते हैं। ड्राइवरों व कंडक्टरों की इस समस्या के समाधान के लिए हम प्रयास करेंगे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि बस के ड्राइवरों व कंडक्टरों की सुविधाओं का हमेशा ख्याल रखा जाता है। अगर कहीं कमी है तो उसे पूरा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें