फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: आज मार्ग बदलकर चलेंगी गोरखपुर-लखनऊ रूट की रोडवेज बसें

Sat, 30 Dec 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
अयोध्या में प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली रोडवेज की बसें 30 दिसंबर को मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी। इस दौरान एनएच 27 पर सभी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से कौड़ीराम, बड़हलगंज, दोहरीघाट, जियनपुर और आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस से पर डायवर्जन किया जाएगा। गोरखपुर से सहजनवां, बस्ती, कलवारी से टांडा, अकबरपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से वाहनों का डायवर्जन किया गया है। गोरखपुर से संतकबीरनगर, बांसी, मेहदावल, डुमरियागंज, बलरामपुर, गोंडा, चौकाघाट, सफदरगंज होते हुए लखनऊ की ओर डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें