फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नौसड़ से मोड़ दी गई रोडवेज की बसें.. शहर आने का बढ़ गया खर्च

Tue, 05 Mar 2024 12:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के रुस्तमपुर के पास सड़क पर कीचड़ से लग रहे जाम को देखते हुए डायवर्जन कर दिया गया है। इससे सवारी यात्रियों का खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन
रेलवे बस स्टेशन के बाहर सड़क पर खड़ी रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

गोरखपुर में फ्लाईओवर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों से निकली मिट्टी बारिश से सड़क पर कीचड़ बनकर फैल गई है। इस वजह से सोमवार को अचानक रुस्तमपुर, फलमंडी के पास जाम लगने लगा। जाम से निपटने के लिए रोडवेज और प्राइवेट बसों सहित अन्य बड़े वाहनों को नौसड़ के पास ही रोक दिया गया।

लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को बाघागाड़ा से मोड़कर रामनगर कड़जहा, मोहद्दीपुर होकर गुजारा गया।

ऐसे में जो लोग नौसड़ से उतरकर ऑटो से आने का फैसला किए, उनसे ऑटो वालाें ने मनमाना किराया वसूला और जो लोग बस से ही आए, उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ी। यातायात पुलिस का कहना है कि जब तक मिट्टी सूख नहीं जाती, तब तक दो-तीन दिन डायवर्जन जारी रहेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दाउदपुर से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक बन रहे फ्लाईओवर के खंभों का काम चल रहा है। इसके लिए खोदाई की गई, जिसकी मिट्टी सड़क किनारे रखी हुई है। अचानक हुई बारिश की वजह से मिट्टी कीचड़ में बदल गई है। इस वजह से किनारों पर बाइक सवार या फिर ऑटो वाले नहीं जा रहे हैं।

क्योंकि फिसलन से हादसा हो सकता है। इसी वजह से बीच में चल रहे हैं और ऐसे में सकरी हो चुकी सड़क पर बस आ जाने पर जाम लगने लगा था।

जाम की शिकायत सामने आने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और नौसड़ के पास से रूट डायवर्जन कर दिया। लखनऊ की ओर से आने वाली बसों की शहर में इंट्री बंद कर दी गई ताकि, लोगों को जाम से परेशान न होना पड़े। इसका फायदा लोगों को मिला भी, लेकिन कुछ यात्रियों को शहर आने के लिए किराया और समय अधिक देना पड़ा।

ज्यादा किराया देना पड़ा
यात्री दिग्विजय चौरसिया ने बताया कि आम दिनों में जहां नौसड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक 10 रुपये किराया लगता है वहीं आज ऑटो वालों ने 40 रुपये वसूले। किराया अधिक कहने पर सीधे बोल रहे थे, चलना है तो चलिए। किराया तो इतना ही लगेगा।

घूम कर आई है बस

यात्री संजय पांडेय ने बताया कि डायवर्जन की वजह से बस घूमकर आई है। बस वाले ने अतिरिक्त किराया तो नहीं लिया है, लेकिन समय बर्बाद हुआ। स्टेशन के पास उतरने के बाद फिर ऑटो पकड़ना पड़ा, नहीं तो सीधे देवरिया बाईपास पर उतर जाते।

टीआई यातायात मनोज राय ने बताया कि पुलिस कीचड़ की वजह से जाम लग रहा था। इससे बचने के लिए बसों को नौसड़ के पास से डायवर्ट कर दिया गया है। मिट्टी सूखने तक डायवर्जन जारी रहेगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें