फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बंद रूटों पर नहीं चली रोडवेज की बस, यात्रा में आ रही दिक्कत

Sat, 17 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया है। विभाग की उदासीनता से सरकार की बस चलाने के वायदे फेल हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यात्रा के दौरान लोगाें को प्राइवेट वाहन चालकों को अधिक किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले के बिस्कोहार, शाहपुर सिंगारजोत, घोशियारी, सकारपार और बांसी धानी मार्ग पर पर कई वर्षों से बस सेवा बंद है। जबकि कुछ वर्ष पहले तक सभी रूटों पर बस का संचालन हो रहा था। लंबे समय से बसों का संचालन बंद होने से ग्रामीण यात्रियों की परेशानी बढ़ती चली जा रही है। लोग आए दिन प्राइवेट वाहन चालकों से अपने जेब कटवा रहे हैं। प्राइवेट वाहन चालक कम दूरी के लिए कई गुना किराया वसूलते हैं। जबकि शाम होने के बाद वाहनों को बुक करने के लिए यात्रियों को मजबूर करते हैं।
दूर से आया यात्री 20 रुपये किराये के स्थान पर 200 में गाड़ी बुक करके जाने को मजबूर होता हैं। बढ़ती परेशानियों के चलते क्षेत्र के लोगों ने कई बार बस चलवाने की मांग भी की, लेकिन विभाग की उदासीनता से अभी तक बंद रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नई रूटों पर बस संचालन करने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। पहले किस कारण से बस बंद हुआ, मुझे नहीं पता है। यात्री मिलेंगे तो बंद रूटों पर बस का संचालन जल्द शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन

-विजय कुमार गंगवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें