फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोडवेज बस ने कबाड़ी के ठेले में मारी टक्कर, हादसा टला

Sun, 04 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसिहार। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलीपार थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के पास शनिवार को रोडवेज बस ने कबाड़ी के ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला चालक ठेले समेत दूर जा गिरा। हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं। कनइल गांव निवासी रामचंद्र हरिजन (60) कबाड़ खरीदने का काम करते हैं। शनिवार को वह ठेला लेकर बेलीपार की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान कौड़ीराम की ओर से गोरखपुर जा रही सरकारी रोडवेज बस ने उनके ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर से ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी राजकुमार बरवार ने बताया कि घायल रामचंद्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें