फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौड़ी होगी विश्वविद्यालय से छात्रसंघ चौरोह तक सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर शिफ्ट होंगे, सड़क किनारे बिछाई जाएगी कलर इंटरलॉकिंग
विज्ञापन

- नगर निगम ने तैयार किया डीपीआर, 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय से छात्रसंघ चौराहे तक 860 मीटर लंबी सड़क जल्द ही चौड़ी हो जाएगी। सड़क के दोनों तरफ खड़ंजा हटाकर कलर इंटरलाकिंग ब्रिक्स लगाई जाएगी। इसके बाद दोनों तरफ आरसीसी नाला बनाया जाएगा। फुटपाथ के आसपास बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे। पूरी सड़क को हाॅट मिक्स प्लांट से दोबारा तैयार कराया जाएगा। इस कार्य में कुल 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों गोरखपुर दौरे पर आए थे और इसी सड़क से होकर गुजरे थे। सड़क सकरी देख उन्होंने अधिकारियों को सड़क को चौड़ा कराने का निर्देश दिया। इसके बाद नगर निगम ने सर्वे कर डीपीआर तैयार कर लिया है। इसके मुताबिक, सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को हटाकर सड़क के ठीक किनारे करना होगा। इसमें 65 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विश्वविद्यालय से छात्रसंघ चौराहे तक सड़क को चौड़ा किया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, सड़क के किनारे ड्रेनेड सिस्टम बनेगा और सड़क के बगल में इंटरलॉकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें