पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के असुरन पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार की सुबह ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार व ट्रक चालक मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लगने लगा। दोपहर दो बजे के बाद कार और ट्रक हटने से लोगो को जाम से राहत मिली।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के बौलिया कॉलोनी निवासी अरविंद त्रिपाठी आरपीएफ में है। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे कार से कौआबाग जा रहे थे। असुरन पुलिस चौकी के पास धर्मशाला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। शाहपुर पुलिस ने बताया कि महाराजगंज के श्यामदेउरवा निवासी ट्रक चालक इंद्रसेन यादव और कार चला रहे अरविंद को मामूली चोटें आईं हैं।