फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरयू, राप्ती और रोहिन नदी का बढ़ा जलस्तर, आज दिखेगा असर

Tue, 01 Aug 2023 12:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि नदियों का जलस्तर कभी घट रहा है तो कभी बढ़ रहा है। फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। नदियों पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
राप्ती नदी का जल स्तर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में कम बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोमवार को सरयू (घाघरा) का जलस्तर अयोध्या पुल और राप्ती नदी बर्डघाट में चढ़ाव पर है। बीते 24 घंटे के भीतर रोहिन नदी महराजगंज जिले के त्रिमुहानीघाट पर डेढ़ मीटर चढ़ गई। विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को इसका असर गोरखपुर में भी नजर आएगा।
विज्ञापन


जिले से होकर गुजरने वाली राप्ती और रोहिन नदी हर साल बाढ़ लेकर आती है। सोमवार की शाम बर्डघाट में लगे गेज पर राप्ती का पानी 71.430 मीटर पर रहा। जबकि त्रिमुहानीघाट पर रोहिन नदी का जलस्तर 79.300 मीटर दर्ज किया गया। रविवार शाम 4 बजे यहां का जलस्तर 77.850 मीटर था, जबकि सोमवार की शाम यह बढ़कर 79.300 मीटर हो गया।

बीते 24 घंटे के भीतर त्रिमुहानी घाट पर रोहिन नदी का पानी करीब डेढ़ मीटर बढ़ गया है। इसका असर मंगलवार को राप्ती में नजर आ सकता है। राप्ती के जलस्तर में भी मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि नदियों का जलस्तर कभी घट रहा है तो कभी बढ़ रहा है। फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। नदियों पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें