फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल : रिंग रोडः 80 किसानों के खातों में भेजी गई मुआवजे की 17 करोड़ रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन के मुआवजे का भुगतान मंगलवार को भी किया गया। जिला प्रशासन ने अब तक 80 किसानों के बैंक खातों में लगभग 17 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। ये वह किसान हैं जिन्होंने प्रशासन को सहमति पत्र पहले ही दे दिया था।
विज्ञापन




जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए 26 गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई है। इसके निर्माण कार्य का विरोध करते हुए किसान अधिक मुआवजा मांग रहे हैं। इस वजह से जून में शुरू होने वाला काम जुलाई में भी नहीं हो सका। मुआवजे की दर में संशोधन के लिए किसानों की ओर से आर्बिट्रेशन दाखिल कराने के लिए प्रशासन ने 31 जुलाई तक का समय दिया था। अधिकांश किसानों ने आर्बिट्रेशन दाखिल करा दिया है। उधर, जिन किसानों ने सहमति पत्र दे दिया है। उनके बैंक खातों में मुआवजे की रकम भेजी जा रही है। करीब सौ करोड़ रुपये का भुगतान एनएचएआई ने भूमि अध्याप्ति अधिकारी को कर दिया है। इस रकम से 80 लोगों को 17 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सभी किसानों के मुआवजा भुगतान का मामला जल्द ही निस्तारित करा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें