फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गोरखपुर में सपा नेता के घर से राइफल और रुपये चोरी, परिवार को कमरों में कर दिया था बंद

Wed, 20 Jul 2022 05:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सपा नेता मार्कण्डेय यादव के घर में मंगलवार की रात चोर उनके घर में घुस गए। सबसे पहले चोरों ने सभी कमरों और सीढ़ी का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर ने उनकी आलमारी में रखी लाइसेंसी राइफल और कैश को उड़ा दिया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में सपा नेता मार्कण्डेय यादव के घर में मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर सपा नेता की अलमारी में रखा 315 बोर का राइफल और 55 हजार रुपये चुरा ले गए। घटना के वक्त चोरों ने परिवार के लोगों के कमरे के बाहर कुंडी लगा कर बंद कर दिया। ताकि कोई बाहर न आ सके।
विज्ञापन


घटना चौरीचौरा इलाके देवीपुर गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई और मामले की पड़ताल कर रही है। बता दें कि सपा नेता मार्कण्डेय यादव अपने परिवार के साथ चौरीचौरा इलाके देवीपुर गांव में रहते हैं। वे किसी काम से घटना के वक्त शहर से बाहर गए थे।

घर में उनके पिता विश्वनाथ यादव, पत्नी और बच्चे थे। मंगलवार की रात चोर उनके घर में घुस गए। सबसे पहले चोरों ने सभी कमरों और सीढ़ी का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर नेता के कमरे की अलमारी को तोड़ डाला। उनकी आलमारी में रखी लाइसेंसी राइफल और कैश चोरों ने उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें