फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी गैंगस्टर, पैर में लगी गोली- एक साथी हो गया फरार

Tue, 13 Aug 2024 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में बरगदही के पास सोमवार रात 8:30 बजे पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गैंगस्टर करन पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। करन गुलरिहा थाने में लूट और टप्पेबाजी के केस में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने इनाम रखा था। इसपर कैंट थाने में गैंगस्टर का केस था। शहर के विभिन्न थानों में 12 से अधिक केस दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
गुलरिहा पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश से पूछताछ करते एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व सीओ योगेंद्र सिं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में बरगदही के पास सोमवार रात 8:30 बजे पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गैंगस्टर करन पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। करन गुलरिहा थाने में लूट और टप्पेबाजी के केस में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने इनाम रखा था। इसपर कैंट थाने में गैंगस्टर का केस था। शहर के विभिन्न थानों में 12 से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बदमाश करन राजघाट थाना क्षेत्र में बसंतपुर बिजली पावर हाउस के पास रहता है। वर्तमान में वह देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र की मछली मंडी के पास स्थित अपने चाचा के घर रह रहा था। देवरिया से ही आकर वह जिले में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देता था।

एसपी सिटी ने बताया कि गुलरिहा इलाके में रात में वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान एक बाइक से दो लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह चकमा देकर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने अगले चेकपोस्ट बरगदही की पुलिस को सूचना देकर अलर्ट किया और पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाश बरगदही चेक पोस्ट से पहले नहर वाले रोड पर मुड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर घेराबंदी शुरू की तो बाइक पर बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया। वहीं बाइक चला रहा साथी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार भागने वाले बदमाश की पहचान लूट और टप्पेबाजी के केस में करन के साथ वांछित उसके साथी लक्ष्मण के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें