गोरखपुर। एसएसपी के निर्देश पर गीडा, खोराबार, सहजनवां, हरपुर बुदहट और राजघाट थाने में पंजीकृत अभियोग में फरार चल रहे छह बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम रखा है। गीडा से फरार झंगहा शिवपुर निवासी शेषनाथ उर्फ नागा पर पांच हजार, खोराबार से हरियाणा हिसार सिसर निवासी वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह पर 10 हजार, सहजनवां से संभल अब्बू नगर निवासी हरनाम सिंह उर्फ मक्खन सिंह और तेनुहारी शुक्ल निवासी करन पर पांच-पांच हजार, हरपुर बुदहट से गोपालगंज बिहार कुचाय कोट निवासी मुश्ताक मियां पर 10 हजार और राजघाट थाने में पंजीकृत केस में फरार चल रहे टोला डूंमरभार थाना रविंद्रनगर कुशीनगर निवासी आरिफ अंसारी उर्फ रुस्तम अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। ब्यूरो