फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंगला आरती देखने जा रहे सेवानिवृत्त इंजीनियर पर हमला

विज्ञापन
शाहपुर इलाके में बाइक सवारों के हमले से घायल रिटायर इंजीनियर
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में रविवार सुबह गीता वाटिका जा रहे सेवानिवृत्त इंजीनियर दीपक गुप्ता को धक्का देकर गिराने और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, गीता वाटिका के पास बसंत विहार कॉलोनी निवासी दीपक गुप्ता ने तहरीर दी है। दीपक के मुताबिक, वह रोज सुबह पांच बजे गीता वाटिका राधा कृष्णा मंदिर में मंगला आरती और प्रभातफेरी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने जाते हैं। रविवार की सुबह वह घर से गीता वाटिका जाने के लिए निकले थे। अभी रास्ते में ही थे कि अचानक हेलमेट लगाए और मुंह पर गमछा बांधे दो युवकों ने धक्का देकर मारपीट की। उन्होंने छाते से किसी तरह अपना बचाव किया। शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। सूचना पर शाहपुर पुलिस पहुंची और रिटायर्ड इंजीनियर का मेडिकल कराया गया। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि धक्का देकर गिराया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें