फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानबेला में जीडीए लांच करेगा राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

Sun, 06 Aug 2023 02:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन
गोरखपुर। जीडीए की ओर से जल्द ही एक नई आवासीय योजना लागू की जाएगी। जीडीए की ओर से मानबेला में 194 एकड़ जमीन पर राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना लांच की जाएगी। इसमें भूखंड के साथ-साथ फ्लैट भी आंवटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसी योजना के तहत 30 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी भी लांच की जाएगी। इसके लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया गया है। पांच सितंबर तक इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे।

जीडीए अधिकारियों के अनुसार, इसका निर्माण कराने वाली फर्म को खर्च के बदले में जीडीए की ओर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उपयोग फर्म अपने हिसाब से कर सकेगी। स्पोर्ट्स सिटी को बंगलूरू में संचालित द्रविड़ पादुकोण एकेडमी की तरह ही भव्य बनाने की तैयारी है। इसके अलावा क्षेत्र में पूर्व से विकसित कॉलोनी में जो कमियां रह गई हैं, उनको भी दूर करने का काम फर्म करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी के लिए आरएफसी जारी कर दी गई है। जल्द ही इस योजना को लांच कर दिया जाएगा।
-महेंद्र सिंह तंवर, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें