गोरखपुर। टाउन हॉल उप केंद्र के रुस्तमपुर ढाले के पास शुक्रवार देर रात ट्रांसफार्मर का केबल गर्म होकर जल गया। इससे लगभग 150 घरों की बिजली गुल हो गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे अचानक ओवरलोड होने पर ट्रांसफार्मर से निकलने वाला एलटी केबल जल गया। स्थानीय लोगों ने बिजली गुल होने की सूचना अधिकारियों को दीए जिसके बाद पेट्रोलिंग करने पर केबल जला पाया गया। रात 12 बजे तक कर्मचारी इसे बनाने में लगे रहे। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। वहीं, पादरी बाजार क्षेत्र में भी छोटे-मोटे फाल्ट से लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। टाउनहॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि रुस्तमपुर में केबल जलने के बाद शटडाउन लेकर बनाया जा रहा है। जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी।