गोरखपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। यह अभियान शास्त्री चौक से बेतिया हाता, फिराक गोरखपुरी चौक, छात्र संघ भवन चौराहा, पैडलेगंज और यूनिवर्सिटी चौराहा होते हुए चटोरी गली तक संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों ओर फुटपाथों और नालों के ऊपर अवैध रूप से लगाए गए ठेले एवं दुकानों को अनाउंसमेंट के माध्यम से हटवाया गया। प्रवर्तन दल ने संबंधित दुकानदारों और ठेला चालकों को चेतावनी देते हुए दोबारा अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना व जब्ती सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।