फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेल से छूटकर करने लगा अपराध, फिर पहुंचा जेल

Sun, 20 Nov 2022 02:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आए शातिर बदमाश अजय कुमार दूबे उर्फ बिहारी दूबे को सिकरीगंज पुलिस ने महादेवा बाजार तिराहे से शनिवार को गिरफ्तार किया है। अपराधी जेल से बाहर आने के बाद फिर से एटीएम बदलकर जालसाजी, चोरी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके पास से चार एटीएम, दो मोबाइल, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी बेहद शातिर है। महराजगंज पुलिस ने उसे एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस दौरान उसके पैर में गोली भी लगी थी, लेकिन पैर ठीक होते ही वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया। इसके बाद फिर से अपराध करने लगा।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया, पकड़े गए बदमाश के खिलाफ गोरखपुर के अलावा, संतकबीरनगर, महाराजगंज और कुशीनगर जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट जालसाजी जैसे संगीन मामलों के 24 मुकदमे दर्ज हैं। जालसाजी के एक मामले में पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें