फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका का विमोचन

Sun, 26 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की त्रैमासिक पत्रिका न्यूज बुलेटिन का विमोचन करती कुलपत
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से एक मासिक पत्रिका एवं न्यूज़ बुलेटिन का प्रकाशन शनिवार को किया गया। प्रथम अंक का विमोचन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। इस पत्रिका का नाम साहित्य विमर्श है, जो अंग्रेजी के लेटर्स का संक्षेप में नाम है।
विज्ञापन

इस पत्रिका में विभाग की गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षकों की ओर से किए जा रहे शोध कार्य एवं व्याख्यान, विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली गतिविधियां, उनकी रचनाएं एवं पुरातन छात्रों के संस्मरण को शामिल किया गया है। कुलपति ने विमोचन के बाद कहा कि विभाग के शोध छात्रों एवं पीजी के विद्यार्थियों की यह एक अनोखी पहल है। विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने कहा कि शोध छात्र एवं विद्यार्थियों ने इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। कार्यक्रम का संचालन शोध छात्रा कीर्ति श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन मालविका तिवारी ने किया। इस अवसर पर लाइब्रेरियन डॉ. बिभाष मिश्रा, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. लक्ष्मी मिश्रा, डॉ. कुलदीपक शुक्ला, डॉ. मनोज द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें