फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की कलाई न रह जाए सूनी: गोरखपुर डाक विभाग में सर्वर ठप- राखी रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी ठप

Tue, 05 Aug 2025 12:26 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

4 अगस्त से देशभर में सेफ्टवेयर 2.0 पर काम होना था। डाक विभाग कई दिनों से अपडेशन काम में लगा हुआ था।  दावा था कि सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। सोमवार से काम सुचारु रूप से होंगे। सोमवार को डाकघर खुले तो सेफ्टवेयर नहीं चला। इससे आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। मंगलवार को भी डाक घर खुले तो सॉफ्टवेयर नहीं चला।
विज्ञापन
डाकघर गोरखपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग में सॉफ्टवेयर अपडेशन लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। मंगलवार को भी सुबह से सॉफ्टवेयर के न चलने से जिले भर के डाकघरों में काम बंद रहा। स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, नकदी जमा - निकासी व अन्य काम न होने से लोग परेशान रहे। मुख्य डाकघर में आए लोगों की कर्मचारियों से खूब नोकझोंक हुई। बेबस कर्मचारी व्यवस्था जल्द शुरू होने का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन

4 अगस्त से देशभर में सेफ्टवेयर 2.0 पर काम होना था। डाक विभाग कई दिनों से अपडेशन काम में लगा हुआ था।  दावा था कि सभी काम पूरे कर लिए गए हैं। सोमवार से काम सुचारु रूप से होंगे। सोमवार को डाकघर खुले तो सेफ्टवेयर नहीं चला। इससे आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। मंगलवार को भी डाक घर खुले तो सॉफ्टवेयर नहीं चला।

बढ़ती भीड़ के बीच पता चला कि आज भी न तो रजिस्ट्री होगी और न स्पीड पोस्ट व अन्य काम तो लोग नाराज हो गए। मुख्य डाक घर में वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कर्मियों से लोगों की नोकझोंक हो गई। समझा बुझाकार लोगों को शांत किया किया।
विज्ञापन

कुरियर वालों की दुकानों पर बढ़ी भीड़ 
डाकघरों में स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री न होने से कुरियर वालों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई हैं। इसमें खासकर महिलाओं की भीड़ है जो अपने भाइयों के लिए राखी भेजने के लिए पहुंचीं हैं। लोगों का कहना है कि डाक विभाग को अपडेशन कार्य त्योहार बाद करना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें