फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले ही दिन सर्वर ने छकाया, आधे दिन नहीं खुली वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी के लिए पंजीकरण शुरू, पहले दिन तीन आवेदन आए
विज्ञापन

जीडीए की वेबसाइट www.gdagkp.in पर फ्लैट, भूखंड के लिए करा सकते हैं पंजीकरण

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत शुक्रवार से शुरू संपत्तियों के पंजीकरण के पहले ही दिन सर्वर ने लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर तीन बजे तक गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की वेबसाइट ही नहीं खुली। पहले दिन ईडब्लूएस के फ्लैट के लिए तीन लोगों ने पंजीकरण कराया।
पंजीकरण प्रक्रिया अभी 25 जून तक चलेगी। पहले दिन ज्यादातर लोगों ने फ्लैट, भूखंड आदि की कीमत और क्षेत्रफल आदि सर्च किया। प्राधिकरण की ओर से 184 एकड़ में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच की गई है। इसमें से करीब 109 एकड़ में खोराबार टाउनशिप जबकि 75 एकड़ में मेडिसिटी विकसित की जा रही है। शुक्रवार को पंजीकरण शुरू होने की सूचना मिलते ही कई लोगों ने जीडीए की वेबसाइट सर्च करनी शुरू कर दी, मगर दोपहर तीन बजे तक वेबसाइट खुली ही नहीं।
विज्ञापन

योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआइजी, मिनी एमआइजी, एमआइजी श्रेणी के करीब 2000 फ्लैट हैं। इसके साथ ही एलआइजी, एमआइजी, एचआइजी व सुपर एचआइजी श्रेणी के 362 भूखंड उपलब्ध हैं। योजना में अस्पताल, पैरा मेडिकल काॅलेज, हास्टल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक लैब, स्कूल, होटल, कम्यूनिटी सेंटर, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हाल, विभिन्न प्रकार के शापिंग सेंटर व शोरूम के लिए जमीन मिलेगी।
न्यू रोहिणी के एमआइजी श्रेणी के 560 फ्लैटों का पंजीकरण भी कराया जा सकता है। योजना से जुड़ी पंजीकरण विवरण पुस्तिका भी जीडीए की वेबसाइट www.gdagkp.in से डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए 500 रुपये, जीएसटी समेत प्राधिकरण निधि में जमा कर डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन

वर्जन

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना की संपत्तियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। तकनीकी दिक्कतों से लोगों को थोड़ी असुविधा हुई, लेकिन इसे दुरुस्त कर लिया गया है। पहले दिन कुछ पंजीकरण हुआ है।

महेंद्र सिंह तंवर, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें